दाहिया जागृति मंच, पुणे द्वारा नववर्ष मिलन समारोह 2026

पुणे में आयोजित समारोह का आमंत्रण 



✍️ एकता, प्रेरणा और सामाजिक चेतना का भव्य संगम
नववर्ष केवल तारीख बदलने का नाम नहीं है, बल्कि यह नए संकल्प, नई ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इसी भाव को साकार करते हुए दाहिया जागृति मंच, पुणे द्वारा 1 जनवरी 2026 को नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जो समाज के लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा।


विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दाहिया जागृति मंच, पुणे ने समाज को जोड़ने और नई दिशा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की योजना बनाई।
कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक: 1 जनवरी 2026
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: संत तुकाराम गार्डन, गाथा मंदिर के पास, देहूगाँव, पुणे

इस आयोजन का उद्देश्य केवल मिलन नहीं, बल्कि समाज में जागृति, विचार और जिम्मेदारी का संचार करना था।


समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले आदरणीय रामदीन दाहिया जी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सतना (मध्यप्रदेश) से मुंबई–पुणे की यात्रा पर निकले।वे पतलीपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन से पुणे पहुँचे।
उनकी यह यात्रा केवल एक भौगोलिक सफर नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक थी। यात्रा के दौरान समाज के लोगों को यह संदेश दिया गया कि—

“समाज के लिए निकलना ही असली जीवन है।”

🔥 समाज को प्रेरित करता रामदीन दहिया जी का विचार
कार्यक्रम से पूर्व रामदीन दहिया जी द्वारा समाज के लिए कही गई प्रेरणादायक पंक्तियाँ सभी को सोचने पर मजबूर करती हैं—
“इंसान सिर्फ कमाने और खाने के लिए नहीं जीता,
बल्कि समाज के लिए जीना ही असली इंसानियत है।
अपने और बच्चों का पालन तो एक जानवर भी कर लेता है,
पर इंसान वही है जो समाज की चिंता करे।”
यह विचार समाज में जागृति, आत्ममंथन और सामाजिक दायित्व का संदेश देता है।

पुणे पहुँचने पर श्री सीताराम दहिया जी द्वारा रामदीन दहिया जी का आत्मीय स्वागत किया गया—

🙏 “आपका मुंबई–पुणे में हार्दिक स्वागत है, आपकी यात्रा मंगलमय हो।”

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व एक बैठक एवं आपसी मुलाकात भी हुई, जिसमें अनेक सामाजिक बंधुओं से संवाद हुआ—

आदरणीय श्री रामस्वरूप दहिया जी (मुन्ना दादा)
जय कुमार दहिया जी
श्रीराम दहिया जी
मनोज दहिया जी
प्रमोद दहिया जी (बेरहना)

इस दौरान सभी को नववर्ष मिलन समारोह में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया गया।


दाहिया जागृति मंच, पुणे द्वारा द्वितीय नववर्ष मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न पुणे।

दाहिया जागृति मंच, पुणे के तत्वावधान में द्वितीय नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका मंच की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

🌸 मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

श्रीमान अर्जुन दाहिया जी (एकता मंच, मुंबई) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्न सामाजिक बंधु उपस्थित रहे—
श्रीमान सीताराम दाहिया जी
सचिव श्री संदीप दाहिया जी
श्रीमान रजनीश दाहिया जी (बरौ)
श्रीमान रमेश दाहिया जी
श्रीमान कमलेश दाहिया जी
श्रीमान दिनेश दाहिया जी
श्रीमान राजेश दाहिया जी (उमरिया)

🤝 सम्मान एवं नियुक्तियाँ

सामाजिक नववर्ष मिलन समारोह के दौरान अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शॉल, पेन, डायरी एवं बैच पहनाकर सम्मान किया गया।

इसी अवसर पर दाहिया जागृति मंच, पुणे द्वारा निम्न महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं—

श्री राजेश दाहिया जी (उमरिया) को मीडिया प्रभारी, पुणे मंडल नियुक्त किया गया।
श्री उमेश दाहिया जी को दाहिया जागृति मंच का सलाहकार नियुक्त किया गया।
श्री शैलेन्द्र दाहिया जी (पगरा) को युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

🪔 कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता
श्रीमान राजेश दाहिया जी (कपसा अध्यक्ष, पुणे मंडल) ने की।
अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं आपसी सहयोग पर विशेष बल दिया और सभी सामाजिक बंधुओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

🍽️ भोजन व्यवस्था एवं जन्मदिन उत्सव

केक काटा गया और भोजन समाजिक कार्यक्रम में 
दाहिया जागृति मंच, पुणे की ओर से सभी सामाजिक बंधुओं के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई।
नववर्ष के अवसर पर केक काटकर सामाजिक बंधुओं का जन्मदिन भी मनाया गया, जिनमें—
श्री उमेश दाहिया जी
श्री अभिषेक दाहिया जी
वाल्मीक दाहिया जी
श्री मुकेश दाहिया जी
शामिल रहे। सभी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

🎤 संचालन एवं व्यवस्थापन
संचालन किया 
कार्यक्रम का कुशल संचालन
श्री रामदीन दाहिया जी (संस्थापक) एवं
श्री सूरज दाहिया जी (सचिव) द्वारा किया गया।
व्यवस्थापन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सामाजिक बंधु—
श्री रवि दाहिया जी (युवा मोर्चा अध्यक्ष, पुणे)
श्री राजेश दाहिया जी (कपसा अध्यक्ष)
श्री शुभम दाहिया जी (उपसचिव)
श्री शैलेन्द्र दाहिया जी

👥 प्रमुख सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सामाजिक बंधुओं में—
श्री रामराज दाहिया जी, बालेंद्र दाहिया जी, श्री मनोज दाहिया जी, श्री रोहित दाहिया जी, श्री गोविंद दाहिया जी, श्री ललित दाहिया जी, श्री संतोष दाहिया जी, श्री अभिषेक दाहिया जी, श्री धर्मेंद्र दाहिया जी, श्री सतेंद्र दाहिया जी, श्री महेन्द्र दाहिया जी, श्री श्रीकांत दाहिया जी, श्री कीर्तन दाहिया जी, श्री मोहित दाहिया जी, श्री निर्भय दाहिया जी, श्री राममुनी दाहिया जी, श्री रामभुवन दाहिया जी, श्री अमित दाहिया जी, श्री कृष्णा दाहिया जी, श्री राकेश दाहिया जी, श्री नीलू दाहिया जी, श्री दशरथ दाहिया जी, श्री विवेक दाहिया जी, श्री देशराज दाहिया जी, श्री सुशील दाहिया जी, श्री दीपक दाहिया जी, श्री राजू दाहिया जी, श्री श्रीकेश दाहिया जी, श्री छोटू दाहिया जी, श्री रामकिशोर दाहिया जी, श्री श्यामकिशोर दाहिया जी, श्री दिनेश दाहिया जी, श्री कमलेश दाहिया जी, श्री समयलाल दाहिया जी, श्री इंद्रपाल दाहिया जी, श्री कृष्णललन दाहिया जी, श्री रामनिवास दाहिया जी, श्री निलेश दाहिया जी, श्री रहीस दाहिया जी, श्री शेषमणि दाहिया जी एवं श्री कामता दाहिया जी शामिल रहे।

🙏 आभार व्यक्त

अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी सामाजिक बंधुओं के प्रति
श्री रवि दाहिया जी (बरौ), युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित यह समारोह बहुत ही सुंदर, अनुशासित और शानदार रहा। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, एक-दूसरे से मिले, विचार साझा किए और नववर्ष का आनंद लिया। वास्तव में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि—

यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक रहा।

📚 समाजिक चेतना के लिए विशेष पुस्तक

यदि आप दाहिया समाज, सामाजिक जागृति और विचारशील लेखन में रुचि रखते हैं, तो

“दाहिया चेतना सृजन – प्रथम संस्करण”
लेखक: सोनू दहायत
https://fktr.in/pROmyu0 क्लिक करें बुक मगवाए 

एक अवश्य पढ़ी जाने वाली पुस्तक है।
यह पुस्तक समाज के इतिहास, चेतना और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने में सहायक है।
👉 पुस्तक खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:


इस सफल आयोजन के लिए दाहिया जागृति मंच, पुणे की पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है—

अध्यक्ष: राजेश दाहिया (कपसा)
युवा अध्यक्ष: रविलाल दहिया (बरौ)
एवं मंच के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता
सभी ने मिलकर समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया।
कोटि-कोटि साधुवाद एवं हार्दिक आभार।


पुणे के इस सामाजिक कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित सामाजिक बंधुओं को—

🎊 नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ, लाख-लाख बधाइयाँ। 🎊

आप सभी का बहुमूल्य समय, सहभागिता और योगदान इस आयोजन की सफलता की असली पूँजी रहा।


समारोह कि तस्वीर 

नोट: कार्यक्रम की सभी 


यह लेख दाहिया दहायत सेवा समिति के आधिकारिक व्हाट्सएप/सूचना समूहों एवं आदरणीय रामदीन दहिया जी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों, संदेशों तथा कार्यक्रम के दौरान प्राप्त विवरणों के आधार पर तैयार किया गया है।
लेख में वर्णित विचार, उपस्थिति, नाम एवं गतिविधियाँ सीमित जानकारी के अनुसार सम्मिलित की गई हैं।

यदि इस सामाजिक कार्यक्रम से संबंधित किसी सम्मानित सामाजिक बंधु का नाम, उपस्थिति, योगदान अथवा कोई गतिविधि अनजाने में उल्लेख से छूट गई हो, तो उसके लिए मैं हृदय से क्षमाप्रार्थी हूँ। इसका उद्देश्य किसी की उपेक्षा करना नहीं, बल्कि समाज के सकारात्मक प्रयासों को सामने लाना है।
पाठकों एवं समाज के सभी जागरूक बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि यदि इस लेख से संबंधित कोई अतिरिक्त, संशोधित अथवा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, तो कृपया साझा करें, ताकि भविष्य में सामाजिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों को और अधिक तथ्यात्मक, संतुलित एवं विचार-विमर्श की दृष्टि से समृद्ध रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
आपका सहयोग समाज की एकता और जागृति को और सशक्त बनाएगा।

✍️ लेखक
भूपेंद्र दाहिया (छोटू)
धौचट रीवा मध्य प्रदेश 
दाहिया समाज से एक जागरूक सामाजिक सहभागी
Amazing deal for you! WildHorn Men Teal Solid RFID Protected Leather Two Fold Wallet for just Rs 659 (MRP Rs 1999) from Myntra Shop Now! https://myntr.it/sFaIcit


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🌺 “दाहिया दहायत चेतना सृजन बुक” — समाज चेतना की यात्रा से मातृशक्ति सम्मान तक

डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट पुस्तक – AI से बदलता स्वास्थ्य भविष्य सोनू दहायत

ग्रेजुएशन bhhpendrablog.com