विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) 2026: इतिहास, महत्व, कानून, संविधान और पर्यावरण संरक्षण
🌍 विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day): प्रकृति संरक्षण की वैश्विक मुहिम (A Global Movement for Environmental Protection) ✍️ परिचय (Introduction) नमस्कार दोस्तों, हम सभी "पर्यावरण" शब्द से परिचित हैं। हम जानते हैं कि हमारे चारों तरफ जो वातावरण है, जिन चीज़ों से हम घिरे हुए हैं और जिन्हें हम अपने आसपास महसूस करते हैं—जैसे वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतु—ये सभी मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस सरल शब्दों में कहें तो हमारे आसपास मौजूद प्राकृतिक और मानव निर्मित सभी चीज़ों का समूह ही पर्यावरण (Environment) कहलाता है। आज 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर हम इस ब्लॉग के माध्यम से पर्यावरण के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जानेंगे। हम समझेंगे कि विश्व पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसका क्या महत्व है, भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए कौन-कौन से कानून बनाए गए हैं और एक सामान्य नागरिक के रूप में हम पर्यावरण की रक्षा के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। पर्यावरण विषय पर मै...