संदेश

मई 10, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अत्यधिक सोच (Overthinking) : मन की गति और जीवन का संतुलन

चित्र
जरूरत से ज़्यादा सोचने की आदत कैसे जीवन को प्रभावित करती है आज के समय में बहुत से लोग बाहर से सामान्य दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर अपने विचारों से लड़ रहे होते हैं। दिमाग लगातार चलता रहता है — कभी भविष्य की चिंता, कभी पुरानी गलतियों का पछतावा, तो कभी लोगों की बातों का डर। ovarthinking नमस्कार दोस्तों… आप सभी का मेरे ब्लॉग में स्वागत है। दोस्तों, जैसे कि पिछले कुछ ब्लॉग में मैंने एक ब्लॉग “सोच की ताकत” पर लिखा था और एक ब्लॉग “खुद को अपडेट रखें” पर हाल ही में लिखा है। उन ब्लॉग का लिंक नीचे दिया गया है — 👉  https://dahiyabhupend.blogspot.com/2026/05/power-of-thinking.html दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं अत्यधिक सोच (Overthinking) के बारे में। जैसे कि दोस्तों हम जानते हैं कि इस दुनिया में प्रकृति ने हर चीज़ को एक संतुलित मात्रा में बनाया है। हर चीज़ की एक सीमा और आवश्यकता तय है। इसी प्रकार इंसान के जीवन में सोचने और समझने की क्षमता भी प्रकृति का एक अनमोल उपहार है। मनुष्य का मन इतना शक्तिशाली है कि वह समय से भी तेज गति से सोच सकता है। लेकिन दोस्तों, जरूरत से ज्यादा सोचना कई बार नुकसा...

दुनिया के साथ चलना सीखें: खुद को Update कैसे करें

चित्र
समय के साथ अद्यतन (Update) रहना क्यों जरूरी है? Life में Success और Progress के लिए खुद को Update कैसे रखें UP to date Introduction (परिचय) नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग में। दोस्तों, आज की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरफ तरक्की और बदलाव देखने को मिल रहा है। नई-नई तकनीक, नए काम करने के तरीके, नई मशीनें, इंटरनेट, AI और डिजिटल दुनिया ने जीवन को पहले से बिल्कुल अलग बना दिया है। आज हर क्षेत्र में कुछ न कुछ नया देखने और सीखने को मिल रहा है। जो लोग समय के साथ खुद को बदल रहे हैं और नई चीजें सीख रहे हैं, वे आगे बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जो लोग पुरानी सोच और पुरानी जानकारी में ही रुके रहते हैं, वे धीरे-धीरे पीछे छूटने लगते हैं। आज के समय में केवल मेहनत करना काफी नहीं है, बल्कि खुद को समय के अनुसार Update रखना भी बहुत जरूरी हो गया है। चाहे शिक्षा हो, नौकरी हो, व्यवसाय हो, तकनीक हो या जीवन की सोच — हर जगह समय के साथ चलना जरूरी है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि Update क्या होता है, इंसान को कितने प्रकार से Update रहना चाहिए और जीवन में हर क्षेत्र में तरक्की करने के लिए खुद को...

10वीं के बाद क्या करें? Technical और Professional पढ़ाई की पूरी जानकारी

चित्र
परिचय नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है। जैसा कि मैं बताना चाहूँगा कि मैंने अपने पिछले ब्लॉग में 10वीं की पढ़ाई के बाद छात्रों के आगे के करियर और पढ़ाई के बारे में जानकारी दी थी। अब इस साल अप्रैल–मई में आए 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद फिर से एक बार उन सभी छात्रों और उनके माता-पिता के लिए यह ब्लॉग लिख रहा हूँ, जिन्होंने अभी-अभी 10वीं पास की है और आगे की पढ़ाई को लेकर सोच रहे हैं। कैरियर 10वि के बाद  अक्सर देखा जाता है कि कई छात्र 10वीं के बाद सही विषय या सही रास्ता चुनने में उलझ जाते हैं। कुछ छात्र दूसरों को देखकर विषय चुन लेते हैं, जबकि कुछ बिना पूरी जानकारी के ऐसे कोर्स में चले जाते हैं जिसमें उनकी रुचि ही नहीं होती। बाद में यही निर्णय उनके करियर और आत्मविश्वास दोनों को प्रभावित करता है। इसीलिए मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी 10वीं पास कर चुके छात्रों को बताना चाहता हूँ कि उनके सामने आगे पढ़ाई और करियर के कौन-कौन से रास्ते खुले हुए हैं। चाहे छात्र Technical Field में जाना चाहता हो, Professional Course करना चाहता हो, नौकरी जल्दी पाना चाहता हो या उच्च शिक्षा ...

सोच की ताकत (Power of Thinking) – सकारात्मक सोच से सफलता तक

चित्र
सोच की ताकत (Power of Thinking) – इंसान की सबसे बड़ी पहचान thinking blogs लेखक (Author): भूपेन्द्र दहिया ब्लॉग (Blog): Dahiya Bhupend. Blog प्रस्तावना (Introduction) इंसान की पहचान उसके कपड़ों, पैसे या बाहरी दिखावे से नहीं होती, बल्कि उसकी सोच (Thinking) से होती है। सोच ही वह शक्ति है जो एक साधारण इंसान को महान बना सकती है और गलत सोच इंसान को पतन की ओर भी ले जा सकती है। हर बड़ा बदलाव पहले किसी के मन में एक विचार (Idea) के रूप में जन्म लेता है। यदि सोच सकारात्मक हो तो कठिन रास्ते भी आसान लगने लगते हैं, और यदि सोच नकारात्मक हो तो छोटी समस्या भी पहाड़ जैसी दिखाई देती है। सोच क्या है? (What is Thinking?) सोच हमारे मन के विचारों का वह संसार है जो हमारे व्यवहार ( Behavior ), निर्णय ( Decision ) और भविष्य ( Future ) को प्रभावित करता है। हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही बनने लगते हैं। इंसान की सोच ( Thinking ) कई प्रकार की होती है। अलग-अलग परिस्थितियों, अनुभवों और व्यक्तित्व के अनुसार सोच बदलती रहती है। नीचे सोच के प्रमुख प्रकार दिए गए हैं: सोच के प्रकार (Types of Thinking) 1. सकारात्मक सोच (Po...