समाज सम्मान – हमारी पहचान”
ऐतिहासिक महासम्मेलन – समाज की एकता का अद्भुत प्रतीक अतिथि दाहिया दहयात महासंघ 19 सितम्बर 2025 को रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित मध्यप्रदेश दहिया/दहायत समाज महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह समाज की एकता, सहयोग और सामाजिक चेतना का भव्य उदाहरण बन गया। यह आयोजन समाज के लिए न केवल ऐतिहासिक रहा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। 🌹 मुख्य अतिथि मा. उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी – मध्यप्रदेश शासन उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राजेंद्र शुक्ला जी अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि— “दाहिया/दहायत समाज के लोग वर्षों से बड़ी समस्या का सामना कर रहे थे। समाज के लोगों की जाति के स्थान पर ‘कोटवार’ लिखा जाता था, जबकि कोटवार कोई जाति नहीं बल्कि एक पद है। लंबे संघर्ष और समाज के प्रयासों के बाद शासन ने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारा है। अब समाज के लोगों की सही पहचान दाहिया अथवा दहायत के रूप में की गई है और जाति प्रमाण पत्र में यही दर्ज किया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में भी आवश्यक सुधार कर इस समाज को अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में विधिवत द...