संदेश

जून 29, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जन्मदिन

चित्र
🎉 05 जुलाई – भावनाओं से भरा जन्मदिन: एक नई शुरुआत और एक गहरा खालीपन ✍️ लेखक: भूपेन्द्र दहिया हर साल की तरह जब मेरा जन्मदिन — 05 जुलाई आता है, तो मैं खुद से जुड़ता हूँ, बीते साल को याद करता हूँ और आने वाले कल के लिए नई उम्मीदें संजोता हूँ। लेकिन साल 2024 और 2025 — ये दो साल मेरे जीवन में हमेशा के लिए यादगार बन गए हैं। एक साल में मैंने अपना सबसे छोटा भाई खोया... और दूसरे साल जीवनसाथी पाया। 🧒🏻 छोटा भाई धनराज — जो अब सिर्फ यादों में है साल 2024 , मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक साल था। मेरा छोटा भाई धनराज , जो मेरी जान था, मेरा हौसला था — बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गया। "धनराज की हँसी, उसकी बातें, उसका साथ — सब आज भी मेरे मन में गूंजते हैं। वो अब नहीं है, लेकिन उसका आशीर्वाद हर पल मेरे साथ है।" इस जन्मदिन पर जब सब मुझे शुभकामनाएँ दे रहे हैं, तब दिल के किसी कोने में एक चुप्पी है — जो केवल भाई की कमी महसूस कर रही है। 💍 साल 2025 – एक नई शुरुआत: मेरी शादी जहाँ एक ओर 2024 ने मुझे तोड़ दिया, वहीं 2025 ने मुझे फिर से जोड़ दिया — एक नए रिश्ते से। इस साल मे...

हायर सेकेण्डरी स्कूल शिक्षा विचार

चित्र
11th 12th कैरियर  🎓 11वीं-12वीं के विषय और करियर की पूरी जानकारी – सही स्ट्रीम कैसे चुनें? लेखक: भूपेंद्र दहिया स्थान: धौचट, रीवा जिला, मध्यप्रदेश 🔰 भूमिका: 11वीं और 12वीं की पढ़ाई सिर्फ दो कक्षाएँ नहीं, बल्कि जीवन का वह मोड़ है जहाँ से करियर की राह तय होती है। अक्सर छात्र बिना सोच-विचार के स्ट्रीम चुन लेते हैं – जिससे बाद में पछताना पड़ता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे हर स्ट्रीम के विषय, उनसे जुड़े करियर, और भविष्य की संभावनाएँ। 🔬 1. विज्ञान (Science) – दो मुख्य विकल्प: दोस्तों वैसे कई जगह मैथ्स और साइंस अलग अलग रूप में हैं लेकिन हैं एक ही एक ही छेत्र में हैं इसका विस्तार इस प्रकार हैं, A. PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) – इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के लिए ✔️ करियर विकल्प: कैरियर बनने के लिऐ हम अक्सर सोचते हमारी कुछ रुचि होती हैं जो हम आसानी से समझेंगे जो की इस प्रकार हैं  🧑‍🏭 इंजीनियर (Mechanical, Civil, Electrical, Computer, AI, Robotics) 🛰️ ISRO, DRDO जैसे रिसर्च संस्थान 🏗️ आर्किटेक्ट (NATA के माध्यम से) 📊 डेटा साइंटिस्ट, मैथमैटिशियन 🛠️ NDA ...

प्रांभिक शिक्षा

📘 पढ़ाई का महत्व: गाँव के बच्चों के लिए भाषा, गणित, अंग्रेज़ी और विज्ञान क्यों ज़रूरी हैं? ✍️ लेखक: भूपेंद्र दहिया, धौचट (रीवा, मध्यप्रदेश) हमारे गाँवों में आज भी पढ़ाई को सिर्फ "पास हो जाना" या "सरकारी नौकरी मिलना" तक देखा जाता है। लेकिन असली पढ़ाई का मतलब है –  सोचना, समझना और जीवन में आगे बढ़ना। इस लेख में हम जानेंगे कि हमारे बच्चों के लिए  भाषा, गणित, अंग्रेज़ी और विज्ञान  क्यों ज़रूरी हैं – चाहे वे किसी भी क्लास में हों, 1 से 10 तक। 🗣️ 1. हिंदी भाषा: सोच और समझ की बुनियाद हिंदी हमारी मातृभाषा है। भाषा के बिना बच्चा अपने मन की बात नहीं कह सकता, न ही किसी को समझ सकता है। जब बच्चा पढ़ना-लिखना सीखता है, तो उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। और इसके अलावा भाषा ज्ञान होने की वजह से कोइ भी शिक्षा सीखने समझने कि छमता का विश्वास हो जाता हैं साथ ही एक दूसरे से मानसिक विकास संचार होता हैं फिर चाहें वो किसी व्यक्ति द्वारा कहीं बाते हो या फिर किताबो अख़बार में छपी हुईं जानकारी हों कुछ भी सीखने समझने के लिऐ सबसे पहले भाषा ज्ञान होना बहुत ही जरूरी होता हैं  सही भाषा बोलना = सही ...

गाँव की बेरोजगारी: एक सच्चाई, एक सोच

 गाँव की बेरोजगारी: एक सच्चाई, एक सोच ✒️ लेखक: भूपेंद्र दहिया 🌾 भूमिका: गाँव का नाम सुनते ही मन में शांति, हरियाली और सरलता की तस्वीर उभरती है। लेकिन इसी गाँव की ज़मीन पर एक कड़वा सच भी छिपा है – बेरोजगारी। गाँवों में आज भी हजारों नौजवान सुबह-सुबह काम की तलाश में निकलते हैं लेकिन शाम को खाली हाथ लौटते हैं। 🔍 गाँव में बेरोजगारी के मुख्य कारण: 1. रोज़गार के साधनों की कमी – गाँवों में फैक्ट्री, इंडस्ट्री, या कंपनियाँ नहीं होतीं। 2. खेती पर निर्भरता – ज़्यादातर लोग खेती करते हैं, लेकिन उसमें भी आमदनी सीमित है और जोखिम ज़्यादा। 3. तकनीकी ज्ञान की कमी – कंप्यूटर, मोबाइल स्किल, डिजिटल मार्केटिंग जैसे काम गाँवों में अभी बहुत कम हैं। 4. सरकारी योजनाओं की जानकारी न होना – बहुत से लोग योजनाएँ जैसे मुद्रा लोन, मनरेगा, PMKVY के बारे में जानते ही नहीं। 5. शहरों की ओर पलायन – काम की तलाश में युवा शहर चले जाते हैं, जिससे गाँव और खाली हो जाते हैं। 💡 समाधान क्या हो सकता है? 1. सिलाई, कढ़ाई, हस्तकला जैसे कार्य महिलाओं के लिए अच्छे विकल्प हैं। 2. Meesho, Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म से घर बैठे ...

🌿 प्रकृति से सीखें: सच्ची प्रेरणा की राह

🌿 प्रकृति से सीखें: सच्ची प्रेरणा की राह लेखक – भूपेंद्र दहिया ✨ प्रस्तावना: "Motivation ek prakriti se sikhne ki kala hai." यह कोई किताब में लिखी लाइन नहीं, बल्कि जीवन का सच है। बचपन से ही हमें प्रकृति से जुड़ी कहावतों, कथाओं और उदाहरणों के ज़रिए जीने का तरीका सिखाया जाता है। 🌧️ बादल की गर्जना और जीवन का सच हम सबने यह कहावत जरूर सुनी होगी — “जो गरजते हैं वो बरसते नहीं।” ठीक वैसे ही जैसे – “भौंकने वाला कुत्ता अक्सर नहीं काटता।” मुझे याद है जब मैं कॉलेज में पढ़ाई करता था, वहां कुछ सीनियर लड़के थे जो नए छात्रों को डराने की कोशिश करते थे। वो हमेशा बोल-बोलकर खुद को बड़ा साबित करते थे, लेकिन जब असली परीक्षा आई — एक बड़ी कंपनी का जॉब कैंपस — तब एक शान्त, सरल और कम बोलने वाला लड़का चयनित हो गया। वो सीनियर जो खुद को सबसे अनुभवी बताते थे, चार साल बाद बेरोज़गार घूम रहे थे। और वही शांत लड़का आज एक अच्छी कंपनी में नौकरी कर रहा है। 👉 सीख: जो लोग ज्यादा दिखावा करते हैं, वे अक्सर असली काम नहीं कर पाते। बादल भी गरजता है, मगर हर बार बरसता नहीं। असली ताकत शांत रहने और सही ...

आराम छोड़ो, मेहनत से आराम कमाओ”

🏷️ “आराम छोड़ो, मेहनत से आराम कमाओ” एक समय की बात है जब मैं कॉलेज में पढ़ाई करता था। मैंने B.Com और फिर MBA (HR) किया। मैं पढ़ाई में औसत था, क्योंकि सोच बहुत थी और मौज-मस्ती भी कम नहीं करता था। जब MBA पूरा किया, तो सोचा था किसी कंपनी का HR मैनेजर बनूंगा — बड़े सपने थे। लेकिन 2019 में MBA पूरा होने के बाद जब नौकरी ढूंढने निकला, तो मेरा शहर रीवा कोई बड़ा कॉर्पोरेट हब नहीं था। मजबूरी में गुजरात आना पड़ा। इंटरव्यू दिए, लेकिन न अनुभव था, न कोई सिफारिश। पैसा भी खत्म हो गया। मजबूरी में एक फैक्ट्री में वर्कर की तरह काम करना पड़ा। वहां देखा कि 8वीं पास लोग भी मुझसे ज़्यादा कमा रहे थे, क्योंकि उनके पास एक "गुण" था — स्किल। तभी समझ आया कि अगर पढ़ाई से रास्ता न मिले, तो कोई हुनर सीख लेना चाहिए। मैंने CNC मशीन ऑपरेटर बनने का फैसला लिया। कई मुश्किलों के बाद पुणे पहुँचा, हेल्पर के रूप में काम सीखा, लेकिन कोरोना ने फिर सब तोड़ दिया। बेरोज़गारी झेली, फिर दोबारा गुजरात लौटकर मशीन सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे एक बेहतर कंपनी में ऑपरेटर बना, और आज मैं एक स्थायी कर्मचारी के रूप में Intouch C...

🔹 सोच ही अमीरी या गरीबी तय करती है

"गरीब होना कोई शर्म की बात नहीं है, लेकिन गरीबी की सोच को पकड़कर बैठ जाना — ये सबसे बड़ी हार है।" 🔹 सोच ही अमीरी या गरीबी तय करती है दुनिया में कोई भी इंसान पैदा होते ही अमीर या गरीब नहीं होता। हम सब एक जैसे दिमाग के साथ आते हैं, लेकिन समय के साथ हमारी सोच और कर्म ही तय करते हैं कि हम कहां पहुंचेंगे। 🔹 एक सच्ची कहानी से सीख मेरे एक रिश्तेदार हैं — बुआ जी का बेटा। एकदम गरीब परिवार से था। मां-बाप दोनों मज़दूरी करते थे। लेकिन उन्होंने अपने बेटे को स्कूल भेजा, और बेटे ने कभी खुद को गरीब नहीं माना। 10वीं तक पढ़ाई करते हुए पिता का देहांत हो गया। फिर भी वो रुका नहीं। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। Diploma किया, कम सैलरी पर नौकरी की। 🔹 जब मेहनत रंग लाती है छोटी सी कंपनी में वो कम सैलरी में ईमानदारी से काम करता रहा। एक दिन उसे एक बड़ी कंपनी के प्रोजेक्ट पर भेजा गया। प्रोजेक्ट खत्म होने पर उसी बड़ी कंपनी ने उसे अपनी कंपनी में रख लिया — अच्छी पोस्ट और दोगुनी सैलरी पर। आज वो एक बड़ी पोस्ट पर है, और उसका संघर्ष उसे गर्व के साथ जीना सिखा गया। 🔹 ...

“घर से दूर शहर में अकेले रहना – मेरी ज़िंदगी का अनुभव”

चित्र
💬 Title : “घर से दूर शहर में अकेले रहना – मेरी ज़िंदगी का अनुभव” अगर आप घर से दूर किसी शहर में रह रहे हैं , तो मैं आपको एक सलाह देना चाहता हूँ जो आपको बोर नहीं होने देगी। ये सलाह मेरे अपने अनुभव पर आधारित है। इससे आप घर की यादों के साथ भी अपने काम पर फोकस कर पाएँगे, और अपने टारगेट तक पहुँच पाएँगे। जब हम पढ़ाई या स्किल के लिए घर छोड़ते हैं, तो बहुत से सपने होते हैं। लेकिन नए शहर में पहुँचते ही हमें अकेलापन महसूस होने लगता है। कई बार लगता है कि "अपना गाँव ही अच्छा था", और हम अपने लक्ष्य से डगमगाने लगते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि हमें खुद को अंदर से Motivate करना पड़ता है। सोचना चाहिए कि "मैं यहाँ क्यों आया हूँ?" घर से दूर आया हूँ ताकि कुछ बड़ा कर सकूं, स्किल सीख सकूं, अपने परिवार का भविष्य बना सकूं। आजकल तकनीक के ज़माने में हर जगह पहुँचना आसान है। घर से दूर होने का मतलब यह नहीं कि हम अलग-थलग हो गए हैं। बल्कि अब हर नया शहर, हर नया इंसान हमें कुछ नया सिखा रहा है। जब मैं रीवा से गुजरात आया, तो यहाँ हर राज्य के लोग मिले, उनकी भाषाएँ, संस्कृतियाँ देखीं। जो मेर...