Artificial Intelligence (AI) – सरल भाषा में पूरी जानकारी
🤖 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) – एक परिचय Hello दोस्तों, नमस्कार! मैं हूँ भूपेन्द्र दहिया और आज आपके सामने एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने आया हूँ। अपने अनुभव, समाचार रिपोर्ट्स, किताबों, विकिपीडिया और कुछ खास वेबसाइटों के रिसर्च के आधार पर मैं आपके लिए एक खास जानकारी साझा करने जा रहा हूँ। आजकल जिस शब्द की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह है AI (Artificial Intelligence – कृत्रिम बुद्धिमत्ता) । यह तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि हर किसी की ज़ुबान पर इसका नाम है। चाहे मोबाइल हो, सोशल मीडिया हो, शिक्षा हो या फिर स्वास्थ्य क्षेत्र – हर जगह AI का उपयोग देखने को मिल रहा है। तो आइए, इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझते हैं कि आखिर AI क्या है, यह कैसे काम करता है और हमारे जीवन में इसका क्या महत्व है। AI (Artificial Intelligence) क्या है? दोस्तों हम इसको थोड़ा सरल और सहज तरीके से समझते हैं तो चालिए पहले हम जानते हैं की आर्टिफिशियल क्या होता हैं? 📖 Artificial की परिभाषा “जो वस्तु या चीज़ प्राकृतिक रूप से न बनकर मनुष्य द्वारा बनाई जाती है, उसे कृत्रिम (Artificial) कहते...