10वीं के बाद 63.51% विद्यार्थी क्यों छोड़ देते हैं पढ़ाई? – एक Fishbone Analysis


10वीं के बाद 63.51% विद्यार्थी क्यों छोड़ देते हैं पढ़ाई? – एक Fishbone Analysis

दोस्तों, मैं भूपेंद्र दाहिया अपको नई जानकारी लेके आया हूं चलिए बात जानते हैं कल हमारे WhatsApp ग्रुप में एक संदेश (SMS) आया था जिसमें यह बात लिखी थी कि 10वीं के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने की दर काफी घट जाती है।

मेरे एक मित्र ने इसे अंग्रेज़ी में समझाया भी था, तो मैंने सोचा क्यों न इस ब्लॉग के माध्यम से इसे सरल हिंदी भाषा में आपके साथ साझा किया जाए।
फिश बोन एनालिसिस

जैसे कि आप सभी जानते हैं, मैं अपने ब्लॉग पर पहले ही कक्षा 10 तक के विषयों की पढ़ाई के बारे में संक्षेप में चर्चा कर चुका हूँ। अगर आपने वह ब्लॉग नहीं पढ़ा है, तो आप ज़रूर पढ़ें और अपने मित्रों तक भी शेयर करें।

तो आइए दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हम आगे बढ़ते हैं और समझते हैं कि आखिर क्यों 63.51% विद्यार्थी 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं और इसे Fishbone Analysis से कैसे समझा जा सकता है।

शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। लेकिन एक चिंताजनक तथ्य यह है कि भारत में लगभग 63.51% विद्यार्थी 10वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रखते। यह केवल साक्षरता दर को प्रभावित नहीं करता, बल्कि लंबे समय में देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में भी बाधा बनता है।
इस समस्या को गहराई से समझने के लिए चलिए पहले जानेंगे Fishbone Analysis (मछली की हड्डी जैसा कारण विश्लेषण) का प्रयोग किया गया है। तो ये क्या हैं 




Fishbone Analysis क्या है?

Fishbone Analysis  तो दोस्तो आपको बता दें कि ये एक ऐसा तरीका है जिससे हम किसी समस्या के पीछे छिपे कारणों को समझते हैं। इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसका चित्र एक मछली की हड्डी जैसा दिखता है। इसमें मछली का सिर (Head) समस्या को दर्शाता है और पीछे की हड्डियाँ (Bones) अलग-अलग कारणों की श्रेणियाँ दिखाती हैं। जैसे इस ब्लॉग में समस्या है – “10वीं कक्षा के बाद विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ देते हैं”। अब इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं – आर्थिक, सामाजिक, नीतिगत, व्यक्तिगत और बुनियादी ढाँचे से जुड़े। Fishbone Analysis हमें इन कारणों को साफ़-साफ़ समझने और सही समाधान बनाने में मदद करता है। तो अब समझते हैं थोड़ा विस्तार से_

 Fishbone Analysis क्या है और कौन करता है?

Fishbone Analysis को Ishikawa Diagram या Cause & Effect Analysis भी कहा जाता है।
यह एक तरीका है जिससे किसी समस्या के पीछे छिपे असली कारणों को अलग-अलग श्रेणियों में बाँटकर समझा जाता है। अब मन में सवाल उठता हैं इसे कौन करता है चलिए बात करते इस पे_

 कौन करता है Fishbone Analysis?

  1. शिक्षा विभाग (Education Department) –  यह जानने के लिए कि बच्चे क्यों पढ़ाई छोड़ रहे हैं। 
  2. शोधकर्ता और अकादमिक लोग (Researchers/Academicians) – शिक्षा से जुड़े शोध-पत्र और रिपोर्ट बनाने के लिए।
  3. स्कूल/कॉलेज प्रबंधन – ताकि वे छात्रों की समस्याएँ समझकर सुधार कर सकें।
  4. NGO और सामाजिक संस्थाएँ – जो बच्चों की शिक्षा और जागरूकता पर काम करती हैं।
  5. कॉरपोरेट/उद्योग जगत – गुणवत्ता सुधार और समस्याओं के समाधान के लिए भी इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

 तो दोस्तों मतलब, Fishbone Analysis कोई एक व्यक्ति नहीं करता बल्कि यह एक टूल (Tool/Method) है जिसे अलग-अलग संस्थाएँ अपनी ज़रूरत के अनुसार अपनाती हैं। 

फिशबोन एनालिसिस के अनुसार जो पढ़ाई में समस्या आ रही हैं उनको जानते हैं,

 समस्या (Problem Statement)

10वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों का पढ़ाई छोड़ना।

इसका मतलब है कि मुख्य समस्या जिस पर Fishbone Analysis किया जा रहा है, वह यह है कि 10वीं पास करने के बाद बड़ी संख्या में छात्र आगे की पढ़ाई जारी नहीं रखते। चलिए इसे सरल तरीके से जानते हैं 

सरल भाषा में:

  • जब हम “समस्या” (Problem Statement) लिखते हैं तो वह असल मुद्दा होता है जिसे हम समझना और हल करना चाहते हैं।
  • यहाँ असल मुद्दा यह है कि 63.51% विद्यार्थी 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं।
  • यही “Problem Statement” है, यानी इस Fishbone Analysis का केन्द्र बिंदु

दोस्तों आपको उदाहरण तरीके से बताना चाहता हु: जैसे अगर कोई फैक्ट्री है और वहाँ मशीन बार-बार खराब हो जाती है, तो Problem Statement होगा – “मशीन का बार-बार खराब होना।”
वैसे ही यहाँ शिक्षा क्षेत्र में Problem Statement है – “10वीं के बाद विद्यार्थियों का पढ़ाई छोड़ना।

इससे कहा प्रभाव पड़ता चलिए जानते है

प्रभाव (Impact)

  1. साक्षरता दर में गिरावट
    अगर 10वीं के बाद बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं तो वे आगे की पढ़ाई जैसे 12वीं, कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स नहीं कर पाते।
    उदाहरण: मान लीजिए किसी गाँव के 100 बच्चों में से 60 बच्चे 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, तो आगे चलकर उस गाँव की पढ़ी-लिखी आबादी बहुत कम रह जाएगी। इससे गाँव और पूरे देश की साक्षरता दर घटती है।

  2. ग्रामीण युवाओं में बेरोजगारी की समस्या
    बिना 12वीं या कॉलेज की पढ़ाई किए, बच्चों के पास आगे अच्छी नौकरी पाने की योग्यता नहीं होती।
    📌 उदाहरण: अगर कोई छात्र 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू करता है, तो वह सिर्फ़ छोटे-मोटे काम ही कर पाएगा। बाद में जब उसके दोस्त उच्च शिक्षा लेकर बड़ी नौकरी पाएंगे, तब वह पीछे रह जाएगा। इससे गाँवों में बेरोज़गार या अधूरी नौकरी वाले युवाओं की संख्या बढ़ जाती है।

  3. निजी स्कूल और कोचिंग संस्थानों को अप्रत्यक्ष लाभ
    जब सरकारी स्कूल दूर हों या उनमें सुविधाएँ न हों, तो अभिभावक मजबूर होकर बच्चों को निजी स्कूल या कोचिंग में भेजते हैं।
    📌 उदाहरण: यदि गाँव से सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल 15 किलोमीटर दूर है, तो अभिभावक सोचेंगे कि बच्चे को प्राइवेट स्कूल में ही पढ़ाया जाए। इससे गरीब परिवारों पर खर्च का बोझ बढ़ता है, लेकिन निजी स्कूल और कोचिंग सेंटर का व्यापार बढ़ जाता है।

 इस तरह समझने पर  साफ़ पता चलता हैं कि 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ना सिर्फ़ बच्चों का नुकसान नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करता है!

Fishbone Analysis – मुख्य कारण

दोस्तों अब समझते हैं इस एनालिसिस मुख्या कारण क्या हैं?
तो चालिए एक एक करके समझते हैं,

1. बुनियादी ढाँचा (Infrastructure)

  • गाँव से उच्च माध्यमिक विद्यालय दूर होना , गांव में बहुत से बच्चे तो शहर पढ़ने जानें को एक चुनौती समझने लगते हैं।
  • परिवहन सुविधाओं की कमी, गांव में अक्सर देखा जाता हैं स्कूल आने जानें की वेवस्था काम होती हैं मैं ख़ुद 8 वि के बाद गांव बाहर शहर में जाता था।
  • विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शिक्षक की कमी, दोस्तों आपको बता दें हमारे स्कूल के समय में प्रोगशाला के अगर स्कूल उपकरण होते भीं थे पर शिक्षक ही नहीं होते थे जो समझा सके

2. आर्थिक कारण (Economic Factors)

दोस्तो आपको बता दें कि गांव में ज्यादा लोग मजदूरी और किसानी पे निर्भर रहते हैं, जिसेस कि इसका सीधा असर शिक्षा पर पढ़ता है _
  • गरीब परिवार पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पाते है, गांव में ज्यादातर लोग गांव से बहार जाने का खर्च नहीं उठा पाते हैं इसलिए जितना अपने गांव में पढ़े उससे आगे नहीं पढ़ पाते हैं 
  • बच्चों को मजदूरी/नौकरी पर लगा दिया जाता है घर कि आर्थिक इस्थिती को देख कर पढ़ने वाले बच्चे काम और मजदूरी में लग जाते हैं।
  • किताबों और यूनिफॉर्म का खर्च गरीब परिवार के लोग नहीं उठा पाते हैं 

3. सामाजिक कारण (Social Factors)

गांव में अक्सर देखा जाता है कि बच्चो शिक्षा से पहले उनमें घरेलू समस्या समाजिक जिमेदारी में लाद दिया जाता हैं जिसे कि वो पढ़ाई के बारे सोचना ही बंद कर देते है 
1 ,बाल विवाह की परंपरा गांव में अक्सर देखा जाता हैं । जिससे वह एक ग्रहति फस जाता है और पढ़ाई का रास्ता छोड़ने को मजबूर हों जाता है।
2.  बेटियों की शिक्षा को महत्व न देना, गांव में स्कूल से ज्यादा घर का काम करने को सिखाया जाता हैं जिसेसे उनको पढ़ाई कि ओर मन नहीं लगता हैं उनको ससुराल जाना है ये बात को महत्त्व गांव में दिया जाता है।
3 . परिवार और समाज का दबाव, गांव या छोटे शहरों में उनको परिवार और समाजिक परिस्थिति के वजह से कुछ दबाव हो जाते जैसे की माता पिता का साथ दो काम में हाथ बढ़ाया लोगो ताने वाने सुनने के चलते पारवारिक दबाव होते हैं 

4. नीतिगत कारण (Policy Factors)

ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त सरकारी उच्च विद्यालय न होना,

गांव में सरकारी स्कूल केवल माध्यमिक विद्यालय ही होते हैं जिसेसे लोग उतना पढ़ के छोड़ देते हैं 

छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना।
गांव में शिक्षा दर कम होने के कारण सरकार योजनाओं के पात्रता मानदंड से बहार होते हैं जिसेसे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और वो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं 
  • शिक्षा नीति का सही क्रियान्वयन न होना।

5. व्यक्तिगत कारण (Individual Factors)

दोस्तो आपको बता कि कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनका पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता हैं उनको ऐसा लगता जैसे उनको मजबूरी में विद्यालय आना होता है तो चालिए जानते कुछ प्रमुख कारण 

पढ़ाई में रुचि की कमी,

गांव में रहने वाले बच्चो को उनके घरों में पहले से दूसरी चीजें आराम दायक माहोल में अक्सर बच्चो को पहले से ढाल देते हैं जिसेसे उनका मन उन्हीं आनंद चीजों और लोगो में रहता है और उनकी रुचि पढ़ाई के लिए नहीं रहतीं हैं 
परीक्षा में असफलता और आत्मविश्वास की कमी।
दोस्तो आपको बता दें कि मैं जब 9 वि 10वि की पढ़ाई कर रहा था मेरे साथ ही पढ़ने वाले लड़के लड़कियों का अगर रिजल्ट आता और वो असफल हो जाते थे तो पढ़ाई छोड़ देते थे उनमें आत्म विश्वास कि कमी महसूस करके वो आगे पढ़ना ही बंद कर देते हैं 
करियर मार्गदर्शन का अभाव
गांव में अक्सर काम पढ़े लिखें लोग होने के कारण मार्ग दर्शन नहीं मिल पाता है पढ़ाई करने वाले छात्रों को पढ़ाई का महत्त्व ही नहीं पता चलता हम क्यूं पढ़ते इसका भविष्य में क्या काम है 

✅ समाधान (Action Plan)

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों की संख्या बढ़ाना।
  2. छात्र-छात्राओं के लिए मुफ़्त परिवहन और छात्रावास की सुविधा।
  3. गरीब परिवारों के लिए छात्रवृत्ति और किताब/यूनिफॉर्म पर आर्थिक सहयोग।
  4. करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन शिविर आयोजित करना।
  5. बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाले सामाजिक अभियान चलाना।

10वीं के बाद बच्चों का पढ़ाई छोड़ना केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए चुनौती है। Fishbone Analysis से यह साफ़ हुआ कि इसके पीछे बुनियादी ढाँचा, आर्थिक, सामाजिक, नीतिगत और व्यक्तिगत सभी तरह के कारण जुड़े हुए हैं।
हमें ज़रूरत है कि इन कारणों को श्रेणीवार दूर किया जाए ताकि हर बच्चा 10वीं के बाद भी अपनी शिक्षा जारी रख सके।

✍️ लेखक परिचय (Author Bio)

भूपेंद्र दाहिया
(शिक्षा और सामाजिक विकास पर लेख लिखने वाले एक ब्लॉगर)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🌺 “दाहिया दहायत चेतना सृजन बुक” — समाज चेतना की यात्रा से मातृशक्ति सम्मान तक

डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट पुस्तक – AI से बदलता स्वास्थ्य भविष्य सोनू दहायत

ग्रेजुएशन bhhpendrablog.com