घर का बजट कैसे बनाएं? | Income Statement, Balance Sheet और Cash Flow की भाषा में घर का हिसाब
घर का बजट कैसे बनाएं? Financial Statements की भाषा में घरेलू हिसाब नमस्कार दोस्तों, मैं भूपेन्द्र दाहिया आपका स्वागत करता हूँ। आज हम एक बहुत दिलचस्प विषय पर बात करेंगे— घर के खर्च और बचत का हिसाब बिलकुल उसी तरीके से रखना जैसे बड़ी कंपनियाँ अपने Accounts संभालती हैं। कंपनी की तरह हम भी हर महीने कमाते हैं, खर्च करते हैं, बचत करते हैं और संपत्ति बनाते हैं। बस हम उसे दिमाग में रखते हैं , लिखते नहीं। अगर हम वही हिसाब Financial Statements की तरह बनाएँ, तो पैसे पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा। finacial staments aply to home तो चालिए दोस्तों बात करतें हैं फैनेशियल स्टेटमेंट होता क्या है? Financial Statements क्या होते हैं? (घर के हिसाब से समझें) 📌 Financial Statements क्या होते हैं? किसी भी कंपनी को यह दिखाने के लिए कि उसने कितना कमाया, कितना खर्च किया, कितना बचाया, और उसकी कुल संपत्ति/उधारी कितनी है, तीन मुख्य रिपोर्ट बनाई जाती हैं। इन्हें हम Financial Statements कहते हैं। ठीक उसी प्रकार हम अपनें घर का भीं स्टेटमेंट रख सकते हैं । किसी कंपनी में तीन मुख्य आर्थिक रिपोर्ट बनती ह...