घटाव (Subtraction) क्या है? | इतिहास, परिभाषा, नियम, Borrow, महत्व, उपयोग और आसान विधि | गणित सीखें : Zero to Hero – ब्लॉग 6
ब्लॉग 6 : घटाव (Subtraction) क्या है? परिचय (Introduction) नमस्कार दोस्तों, "गणित सीखें : Zero to Hero" श्रृंखला के पिछले ब्लॉग में हमने जोड़ (Addition) के बारे में विस्तार से सीखा। हमने जाना कि जोड़ का उपयोग दो या दो से अधिक संख्याओं को मिलाकर उनका कुल मान ज्ञात करने के लिए किया जाता है। जोड़ गणित की सबसे पहली और महत्वपूर्ण क्रियाओं में से एक है। ppc dhauchat rewa mp आज हम गणित की दूसरी मूलभूत क्रिया घटाव (Subtraction) को सरल भाषा में समझेंगे। जब किसी संख्या में से कुछ कम करना हो, किसी वस्तु का बचा हुआ भाग जानना हो या दो संख्याओं के बीच का अंतर पता करना हो, तब घटाव का उपयोग किया जाता है। चाहे जेब खर्च का हिसाब रखना हो, बैंक खाते से पैसे निकालने हों, परीक्षा में प्राप्त अंक जानने हों या दुकान में बची हुई वस्तुओं की संख्या निकालनी हो, हर जगह घटाव का उपयोग होता है। इस ब्लॉग में हम घटाव का इतिहास, परिभाषा, चिन्ह, नियम, उधार (Borrow), महत्व, दैनिक जीवन में उपयोग, आसान विधि और अभ्यास प्रश्नों को सरल भाषा में समझेंगे। घटाव क्या है? (What is Subtraction?) जब किसी संख्या में से दूसरी...