आराम छोड़ो, मेहनत से आराम कमाओ”
🏷️ “आराम छोड़ो, मेहनत से आराम कमाओ”
एक समय की बात है जब मैं कॉलेज में पढ़ाई करता था। मैंने B.Com और फिर MBA (HR) किया। मैं पढ़ाई में औसत था, क्योंकि सोच बहुत थी और मौज-मस्ती भी कम नहीं करता था।
जब MBA पूरा किया, तो सोचा था किसी कंपनी का HR मैनेजर बनूंगा — बड़े सपने थे। लेकिन 2019 में MBA पूरा होने के बाद जब नौकरी ढूंढने निकला, तो मेरा शहर रीवा कोई बड़ा कॉर्पोरेट हब नहीं था। मजबूरी में गुजरात आना पड़ा।
इंटरव्यू दिए, लेकिन न अनुभव था, न कोई सिफारिश। पैसा भी खत्म हो गया। मजबूरी में एक फैक्ट्री में वर्कर की तरह काम करना पड़ा। वहां देखा कि 8वीं पास लोग भी मुझसे ज़्यादा कमा रहे थे, क्योंकि उनके पास एक "गुण" था — स्किल।
तभी समझ आया कि अगर पढ़ाई से रास्ता न मिले, तो कोई हुनर सीख लेना चाहिए। मैंने CNC मशीन ऑपरेटर बनने का फैसला लिया। कई मुश्किलों के बाद पुणे पहुँचा, हेल्पर के रूप में काम सीखा, लेकिन कोरोना ने फिर सब तोड़ दिया।
बेरोज़गारी झेली, फिर दोबारा गुजरात लौटकर मशीन सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे एक बेहतर कंपनी में ऑपरेटर बना, और आज मैं एक स्थायी कर्मचारी के रूप में Intouch Composite में काम कर रहा हूँ।
मैंने यह सीखा — ज़िंदगी में अगर मेहनत करने का हौसला हो, तो रास्ते बदल सकते हैं। हार मानना मना है। पढ़ाई किसी भी क्षेत्र की हो, लेकिन इंसान को अपने हालात के अनुसार खुद को ढालना आना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
“अगर पोस्ट पसंद आई हो तो साझा करें और अपने सुझाव बताएँ।”