“मैं चाचा बन गया: फरवरी हमारे परिवार के लिए क्यों खास है”

फरवरी की खुशियाँ: जब परिवार में गूँजी नई किलकारी
नमस्कार दोस्तों,
स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में। आमतौर पर मैं अपने ब्लॉग में शिक्षा, समाज और महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखता हूँ। लेकिन आज का लेख थोड़ा अलग है। आज मैं अपने परिवार की एक बड़ी खुशी आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूँ।

दोस्तों, हमारे दाहिया परिवार (ग्राम धौचट, जिला रीवा) के लिए फरवरी का महीना हमेशा से खुशियाँ लेकर आया है। और इस बार तो इस महीने ने हमारे जीवन में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।



सबसे पहले मैं अपने बड़े भाई रवि दाहिया जी और भाभी उर्वशी (मंजीत) जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हृदय से बधाई देता हूँ। अत्यंत प्रसन्नता और गर्व के साथ मैं यह लेख लिख रहा हूँ — क्योंकि मैं चाचा बन गया हूँ।

मुझे याद आता है कि अपनी स्कूल लाइफ में मैंने एक कविता पढ़ी थी —

“जाड़े से जनवरी भारी,
फूल लिए फरवरी खड़ी।”

आज सच में लगता है कि फरवरी हमारे परिवार के लिए फूलों की तरह खुशियाँ लेकर खड़ी रहती है।

कुछ वर्ष पहले 26 फरवरी को मेरे बड़े भैया बृजेश दाहिया जी के घर पुत्र रोहन का जन्म हुआ था।

फिर 25 फरवरी को हमारी चचेरी बहन प्रिया के यहाँ पुत्र जन्म हुआ।

20 फरवरी 2025 को मेरी शादी हुई — जो अपने आप में हमारे परिवार के लिए खास दिन है।

और अब 21 फरवरी को मेरे पिताजी जगतपति दहिया जी के पुत्र, मेरे बड़े भाई रवि दहिया के यहाँ पुत्र का जन्म हुआ।
ऐसा लगता है मानो फरवरी का महीना हमारे परिवार के लिए ईश्वर का विशेष आशीर्वाद बन गया हो।

मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अनुमानित तिथि फरवरी के अंतिम सप्ताह की थी, इसलिए हमने पहले से ही घर जाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन आज अचानक भैया का फोन आया… और जैसे ही उन्होंने खुशखबरी दी, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
परिवार के “फैमिली शान” ग्रुप में बधाइयों की झड़ी लग गई। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी।

इस नन्हे मेहमान के आने से परिवार में कितने रिश्तों को नया नाम मिला —
कोई दादा-दादी बना,
कोई नाना-नानी,
कोई चाचा-चाची,
तो कोई बुआ-फूफा।

20 फरवरी को मेरी शादी की पहली वर्षगांठ थी, और 21 फरवरी को मेरे बड़े भाई रवि दाहिया जी और भाभी उर्वशी (मंजीत) जी के यहाँ पुत्र रत्न का जन्म हुआ।
 मैं चाचा बन गया — 

यह मेरे लिए गर्व और भावुकता का पल है।
फरवरी का महीना हमारे दहिया परिवार के लिए हमेशा से खुशियाँ लेकर आता रहा है।

👶 इस नन्हे मेहमान के आने से परिवार में बने नए रिश्ते

🌿 दादा-दादी  (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 

जगतपति दहिया जी
सियादुलारी दहिया जी

🌿 छोटे दादा-दादी (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 
सुरजबान दहिया जी
लीलावती दहिया जी

🌿 छोटे दादा-दादी (ग्राम बीरखाम, जिला रीवा) 

मुनेश दहिया जी
मनवती दहिया जी

🌿 माता-पिता (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 

रवि दहिया जी
उर्वशी (मंजीत) दहिया जी

🌿 बड़े पापा-बड़ी मम्मी (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 
बृजेश दहिया जी
स्वरवती दहिया जी

रवेंद्र अभिलाषा  (ग्राम कूद, जिला सतना) 

🌿 चाचा-चाची (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 

भूपेंद्र दहिया – रोशनी दहिया
राहुल दहिया – देवकी दहिया (ग्राम बीरखाम, जिला रीवा) 
लामिकांत दहिया – अंकिता दहिया (ग्राम कूद, जिला सतना) 
श्रवण दहिया – रिंकी दहिया (ग्राम केमार, जिला सतना) 

🌿 चाचा
जतिन दहिया  (ग्राम बीरखाम, जिला रीवा) 
पुष्पेंद्र दहिया (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 
कपिल चाचा जी (ग्राम केमार, जिला रीवा) 

🌸 बुआ – फूफा

सोनू दहिया – रामनरेश जी  (चुरहट, जिला सीधी) 
रीतू – रामाकांत जी (ग्राम लालपुर, जिला मैहर अमरपाटन) 
पूजा – मनोज जी (ग्राम धौचट, जिला रीवा) 
आशा – मनीष जी (नई बस्ती, जिला सतना) 
प्रिया – विक्की जी (ग्राम अकाउरी, जिला सीधी) 
प्रियंका – शैलेंद्र  (ग्राम बाबूपुर, जिला सतना) 
ललित – रानू (ग्राम ख़ौर, जिला रीवा) 
माधुरी – संदीप जी (ग्राम लपटा, जिला रीवा) 

🌿 बुआ-दादी

मनवती जी रामनरेश  (ग्राम केमार, जिला सतना) 
ज्ञानवती जी  (ग्राम कूद, जिला सतना) 

ये ऊपर जानकारी जिन लोगों कि वो सभी स्वागत करता हर्ष के साथ बताना चाहता हूं कि मेरे दादा दादी निवाशी बीरखाम स्व, रामाश्रय दाहिया,दादी जी आज अभी हमारे साथ है सूरतिया दाहिया के कुल वृक्ष कि संताने हैं ।

🌼 नाना-नानी गोविंदगढ़ रीवा 

मंगलेश्वर प्रसाद दहिया – माया दहिया
राकेश दहिया – गीता दहिया
🌼 मामा गोविंदगढ़ 
मोहित उर्फ राजन दहिया
मधुर दहिया
हर्ष मामा जी
🌼 मौसी
हर्षिता मौसी

👬 भाई

अभय दहिया, गोलू, रोनक, रजत, रोहन, विपिन, प्रबल कर्तव्य 

👭 बहनें

सगुन, राखी, चाहत, मिशिका, पावनी, अनुष्का

आज हमारा पूरा परिवार इस नन्हे मेहमान के स्वागत में खुशियों से झूम रहा है। अब हम सभी उसके नाम का इंतजार कर रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह बालक स्वस्थ, संस्कारी और उज्ज्वल भविष्य वाला बने।

🙏 हमारे परिवार की तरफ से नन्हे राजकुमार का हार्दिक स्वागत 🙏

मेरे लिए यह पल बहुत खास है, क्योंकि कल 20 फरवरी को मैंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई, और आज 21 फरवरी को चाचा बनने का सौभाग्य मिला।

यह केवल एक बच्चे का जन्म नहीं है, बल्कि पूरे परिवार के लिए नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई जिम्मेदारी का आरंभ है।
हम सभी अपने नन्हे मेहमान का दिल से स्वागत करते हैं। अब पूरे परिवार को उसके नाम का इंतजार है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह बालक स्वस्थ, संस्कारी और उज्ज्वल भविष्य वाला बने।

परिवार का नाम रोशन करे और हम सबके जीवन में यूँ ही मुस्कान लाता रहे।

फरवरी का यह महीना हमारे परिवार के लिए सच में खुशियों का प्रतीक बन चुका है।

🙏✨
🌸 परिवार की ओर से नन्हे मेहमान के लिए संदेश

नन्हे कदमों से खुशियाँ आईं,
घर आँगन में रौशनी छाई।
ईश्वर करे जीवन हो उजियारा,
तू बने परिवार का सबसे प्यारा तारा। ✨
तेरी हँसी में बसें हमारे सपने,
तेरे संग जुड़ें रिश्ते अपने।
स्वस्थ रहो, सदा मुस्काओ,
दहिया परिवार का नाम जग में चमकाओ। 🙏💙

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🌺 “दाहिया दहायत चेतना सृजन बुक” — समाज चेतना की यात्रा से मातृशक्ति सम्मान तक

डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट पुस्तक – AI से बदलता स्वास्थ्य भविष्य सोनू दहायत

ग्रेजुएशन bhhpendrablog.com