गांव के हुनर: शिक्षा के बिना भी एक सफल करियर
गांव के हुनर: शिक्षा के बिना भी एक सफल करियर संभव है
✍️ लेखक: भूपेन्द्र दहिया
दोस्तों, आज हम शिक्षा के उस विषय पर बात करेंगे, जो हर इंसान के अंदर बचपन से ही किसी न किसी रूप में पनपता है। कोई पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता, कोई हालात के कारण बीच में छोड़ देता है, लेकिन सच ये है कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई कला जरूर होती है।
गांवों में तो अक्सर देखा जाता है कि लोग पढ़े-लिखे भले ही न हों, लेकिन असल टैलेंट वहीं छिपा होता है। अगर हम अपने अंदर के हुनर को पहचानें और मेहनत करें, तो बिना बड़ी डिग्री के भी हम एक सम्मानजनक जीवन और अच्छी कमाई कर सकते हैं।
चलिए, आज मैं आपको गांवों में पाए जाने वाले कुछ ऐसे हुनर के बारे में बता रहा हूँ, जिनसे आप भी रोज़गार पा सकते हैं:
---
1. ड्राइवर (Driver):
आज हर बिजनेस में वाहन की जरूरत होती है। गांव के लोग JCB, हाइड्रा, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर या बोर मशीन जैसी गाड़ियों के संचालन में कुशल हैं। ड्राइविंग सीखकर अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं।
2. दर्ज़ी / टेलरिंग (Tailoring):
कपड़ों की सिलाई एक घरेलू कला है। महिलाएं और लड़कियां थोड़ी-सी ट्रेनिंग लेकर अपने घर से ही रोजगार चला रही हैं। लड़के भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
3. हलवाई / बावर्ची (Cook/Chef):
गांव में कई लोग ऐसे होते हैं जिनके हाथों में स्वाद का जादू होता है। शादी, बारात या मेले में खाना बनाकर वे बहुत अच्छी कमाई कर रहे हैं।
4. मकान मिस्त्री (Mason):
जिनके पास पढ़ाई की डिग्री नहीं है, वे भी मिस्त्री बनकर निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यह एक रचनात्मक काम है जिसमें रोज़गार की कमी नहीं।
5. मशीन ऑपरेटर (Machine Operator):
अगर आपने मशीन चलाना सीख लिया, तो यह आज के समय में एक बेहतरीन स्किल है। चाहे वह सीएनसी मशीन हो या फैक्ट्री की कोई अन्य मशीन।
---
👉 निष्कर्ष:
अगर आप पढ़ाई नहीं कर पाए हैं, तो निराश न हों। अपने हुनर को पहचानिए। दुनिया में हर जगह किसी न किसी टैलेंट की ज़रूरत होती है। "Plan A" अगर ना चले तो "Plan B" तैयार रखिए। यही जिंदगी का नियम है।

> "शिक्षा ज़रूरी है, पर हुनर भी किसी वरदान से कम नहीं।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
“अगर पोस्ट पसंद आई हो तो साझा करें और अपने सुझाव बताएँ।”